15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मौसम का कहर: अस्पताल मरीजों से भरे, ओपीडी में 2300 से अधिक मामले

OM Darpan

Jul 17, 2025 10:58 pm 359 views
मौसम का कहर: अस्पताल मरीजों से भरे, ओपीडी में 2300 से अधिक मामले

  विदिशा। बदलते मौसम का सीधा प्रभाव अब लोगों के स्वास्थ्य पर दिखने लगा है। राजधानी के मेडीकल कॉलेज अस्पताल व जिला चिकित्सालय में मौसमी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। मंगलवार को दोनों अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों का आंकड़ा 2300 को पार कर गया, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ गया है।
सर्दी, खांसी, बुखार और डायरिया के मरीजों की बाढ़ बारिश के मौसम में वायरल संक्रमण और डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है। अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बुखार के साथ-साथ उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1000 मरीज पहुंचे, वहीं मेडीकल कॉलेज की ओपीडी में 1315 मरीजों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए चिकित्सीय परामर्श लिया। चिकित्सकों ने सभी मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं लिखीं। छह घंटे की मशक्कत के बाद नसीब हो रही दवा मेडीकल कॉलेज अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी समय में पहुंचे मरीजों को दवाएं हासिल करने के लिए छह-छह घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। दवा वितरण केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे कई मरीजों ने बताया कि वे सुबह 9 बजे से अस्पताल में हैं। हैदरगढ़ के इमरान व बजरिया के रईस ने बताया कि पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने और फिर दवा वितरण केंद्र से दवा प्राप्त करने में लगभग 6 घंटे का समय लग रहा है। मरीजों की भारी भीड़ के कारण पर्चा बनवाने में ही काफी समय लग जाता है, जिसके बाद डॉक्टर को दिखाने और अंत में दवा लेने के लिए लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है।
वायरल फीवर व डायरिया का प्रकोप जोरों पर इस मौसम में सबसे अधिक मरीज वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। इसके अलावा उल्टी-दस्त (डायरिया) के मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। हालांकि, मलेरिया और डेंगू के भी कुछ मरीज सामने आए हैं। मेडीकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में वायरल फीवर व डायरिया से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों द्वारा परीक्षण के बाद गंभीर रूप से पीड़ित डायरिया के मरीजों को भर्ती किया जा रहा है, जबकि मामूली संक्रमण वाले मरीजों को दवाएं लिखकर घर भेज दिया जा रहा है। राहत की बात यह है कि पिछले एक सप्ताह में डेंगू अथवा मलेरिया के केवल एक-दो मामले ही सामने आए हैं। इस संबंध में शासकीय मेडीकल कॉलेज के अधीक्षक अभिनाश नागवे ने बताया कि मंगलवार को ओपीडी में 1315 मरीज इलाज कराने आए थे, जिनमें वायरल फीवर और डायरिया के मरीज प्रमुख थे। इसके अतिरिक्त, सप्ताह में एक-दो डेंगू और मलेरिया के मरीज भी मिल रहे हैं। वहीं, जिला अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि ओपीडी में 1000 मरीज आए थे, जिनमें मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक थी।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260916010447111

विज्ञापन

Advertisement