Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राज्य में गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा क्यों नहीं? युवासेना शिवसेना यूबीटी रायपुर के अध्यक्ष यशराज ठाकुर ने उठाए सवाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के बावजूद गौमाता को राज्यमाता का दर्जा न मिलने पर उठे सवाल, युवासेना ने की कड़ी कार्रवाई की मांग।


रायपुर।

युवासेना शिवसेना यूबीटी रायपुर महानगर के अध्यक्ष यशराज ठाकुर ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सवाल किया है कि राज्य में सत्ता में रहते हुए भी गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा क्यों नहीं दिया जा रहा है।

यशराज ठाकुर ने कहा कि चुनावों के दौरान भाजपा खुद को कट्टर हिंदूवादी पार्टी के रूप में पेश करती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद वह अपने वादों से पीछे हट जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में खुलेआम गौहत्या हो रही है और सरकार चुप है।

ठाकुर ने कहा, “छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार होते हुए भी 40 करोड़ हिंदुओं की मां गौमाता को राज्यमाता का दर्जा क्यों नहीं दिया जा रहा है? चुनाव के समय खुद को कट्टर हिंदू कहने वाली पार्टी सत्ता में आने के बाद अपनी विचारधारा क्यों बदल लेती है?”

उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि गौतस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और गौमाता को सम्मान देते हुए ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिया जाए।

ठाकुर ने आगे कहा कि गौहत्या जैसी घटनाओं पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए और राज्य सरकार को इस मामले में कड़ा कदम उठाना चाहिए।


[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/10-jan-2025-se-16-jan-2025-varsh-20-omdarpna-11.pdf”]

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow