Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से व्यापक तबाही, 50 लोगों के मारे जाने की आशंका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

कुल्लू, मंडी और शिमला में बाढ़ से भारी नुकसान, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में बुधवार रात बादल फटने से आयी बाढ़ ने गंभीर तबाही मचाई है। बाढ़ इतनी भीषण थी कि कुल्लू जिले का समेज नामक गांव पूरी तरह बह गया। इस घटना में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और कई लोग लापता हैं।

प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस घटना में लगभग 50 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि आधिकारिक संख्या की घोषणा तब की जाएगी जब रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो जाएगा।

वर्तमान में, सर्च ऑपरेशन और राहत कार्य जारी हैं। अधिकारियों के अनुसार, सेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, सीआईएसएफ, पुलिस और होमगार्ड की 410 सदस्यीय टीम ड्रोन की मदद से खोज अभियान चला रही है।

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि सरकार ने प्रभावित परिवारों को तत्काल 50,000 रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है। भविष्य में और अधिक मुआवजे की भी संभावना है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत की है और केंद्र से भी समर्थन की मांग की है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटनास्थल का दौरा किया और राहत कार्यों का जायजा लिया। प्रशासन एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, राज्य पुलिस और होमगार्ड के साथ मिलकर राहत कार्य कर रहा है और बेली ब्रिज स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment