Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कांकेर में ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने की आत्महत्या, पहचान की प्रक्रिया जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

कांकेर – छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने आत्महत्या के इरादे से चलती पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। यह घटना दोपहर करीब 3 बजे कन्हारगांव सब स्टेशन पर हुई, जब अंतागढ़ से भानुप्रतापपुर की ओर आ रही ट्रेन वहां पहुंची थी।

सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा कर महिला की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत पैकरा ने बताया कि ट्रेन के चालक ने घटना की जानकारी दी, जिसमें महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की है ताकि उसकी पहचान की जा सके।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की पहचान के प्रयास जारी हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment