Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राजनांदगांव में पानी भरने के विवाद में महिला की हत्या, 48 घंटे में सुलझी गुत्थी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

राजनांदगांव।

राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में पानी भरने के विवाद को लेकर एक महिला ने दूसरी महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना 30 नवंबर की सुबह घटी, जब एक स्थानीय महिला की लाश झाड़ियों में पाई गई। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतिका रूखमणी बाई साहू की लाश 30 नवंबर की सुबह स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में देखी थी। मृतिका के बेटे ने घटना की रिपोर्ट डोंगरगांव थाना में दर्ज कराई थी। इस सूचना के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और हत्या की जांच में एफएसएल टीम, डॉग स्कॉड और सायबर सेल की मदद ली।

सीसीटीवी से खुलासा
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने सबसे पहले आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसके बाद सामने आया कि मृतिका और आरोपी महिला भुनेश्वरी विश्वकर्मा दोनों रोजाना पानी भरने के लिए बस स्टेण्ड के शौचालय के पास आती थीं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने भुनेश्वरी विश्वकर्मा को हिरासत में लिया और कड़ी पूछताछ की।

आरोपी ने किया जुर्म स्वीकार
पूछताछ के दौरान भुनेश्वरी विश्वकर्मा ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। महिला ने बताया कि दोनों में अक्सर पानी भरने को लेकर विवाद होते थे, जिसके कारण भुनेश्वरी मानसिक रूप से परेशान महसूस करती थी। इसी तनाव के चलते भुनेश्वरी ने 30 नवंबर को तड़के करीब साढ़े 3 बजे रूखमणी बाई को रास्ते से हटाने का मन बना लिया था। वह पहले ही नल के पास पहुंचकर रूखमणी का इंतजार कर रही थी। जैसे ही रूखमणी बाई वहां पहुंची, भुनेश्वरी ने पत्थर से हमला कर उसे मार डाला।

पुलिस ने किया खुलासा
राजनांदगांव पुलिस की टीम ने इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए काफी मेहनत की और 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल एसपी राहुल देव ने बताया कि मामले की पूरी जांच की गई और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment