Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

उरला में पोला पर्व पर महिलाओं का उत्साह, विविध कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • मटका फोड़, कुर्सी दौड़ जैसे आयोजनों में महिलाओं और युवतियों ने दिखाई अद्भुत प्रतिस्पर्धा

रायपुर/ उरला (सत्यानंद सोई)। पोला पर्व के पावन अवसर पर उरला के बाजार चौक में महिलाओं और युवतियों के लिए आयोजित किए गए विविध कार्यक्रमों ने इस बार एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। मटका फोड़ और कुर्सी दौड़ जैसे पारंपरिक खेलों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे इस पर्व का उत्साह और भी बढ़ गया।

इस आयोजन में प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए। उरला समिति के पदाधिकारी और सदस्यगणों के साथ भारी संख्या में स्थानीय नागरिक भी इस उत्सव में शामिल हुए, जिससे आयोजन और भी भव्य हो गया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment