Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

युवा नेता अतुल पर्वत ने मुख्यमंत्री को दिया जन्मदिन का न्योता, भिलाई में जुटेंगे नामचीन सितारे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


भिलाई/रायपुर।

प्रदेश के युवा भाजपा नेता और भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल पर्वत ने मुख्यमंत्री निवास पहुँचकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान अतुल पर्वत ने मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लिया और अपने आने वाले जन्मदिन के अवसर पर उन्हें निमंत्रण कार्ड देकर आमंत्रित किया।

भिलाई में जमेगा सितारों का मेला

अतुल पर्वत ने जानकारी दी कि उनके जन्मदिन समारोह में कई विश्व प्रसिद्ध हस्तियाँ भिलाई आ रही हैं, जो छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। इनमें विश्व विख्यात पंडित रसराज जी महाराज शामिल हैं, जिन्होंने अध्यात्म और धार्मिक संगीत जगत को एक नई पहचान दी है। वे हिंदू धर्मग्रंथों के अपने गहन ज्ञान और आत्मा को झकझोर देने वाले सुंदरकांड पाठों के लिए जाने जाते हैं।

इसके साथ ही, बिग बॉस फेम हेमा शर्मा (जिन्हें वायरल भाभी के नाम से भी जाना जाता है), बालाजी टेलीफिल्म्स के मशहूर अभिनेता अनुराग शर्मा और लोकप्रिय बिग बॉस अभिनेत्री डॉली बिंद्रा भी इस अवसर पर भिलाई पहुँच रही हैं। यह आयोजन भिलाई के लिए एक यादगार अवसर होगा।

मुख्यमंत्री ने दी अग्रिम बधाई

मुख्यमंत्री को आमंत्रण पत्र देने के बाद अतुल पर्वत ने बताया कि मुख्यमंत्री ने समय निकालकर जरूर आने की बात कही और उन्हें जन्मदिन की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। इस मुलाकात से अतुल पर्वत काफी उत्साहित दिखे, खासकर इसलिए कि मुख्यमंत्री ने उनके निमंत्रण को स्वीकार किया और उन्हें आशीर्वाद दिया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow