Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

देवांगन समाज के परिचय सम्मेलन में पहुंचे युवक-युवतियां, विधवा-विधुरों ने भी लिया भाग, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने समाज की सराहना की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

देवांगन समाज के द्वारा आयोजित जिला स्तरीय विशाल सामाजिक एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में युवक-युवतियां और विधवा-विधुर शामिल हुए। इस आयोजन में 275 युवकों और 160 युवतियों ने अपने जीवन साथी के लिए परिचय दिया, जबकि 32 तलाकशुदा, विधवा और विधुर ने भी पुनर्विवाह के लिए अपने परिचय दिए। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, आदित्य नगर में आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव विशेष रूप से पहुंचे।

 

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने समाज की मेहनत और ईमानदारी की सराहना करते हुए कहा कि देवांगन समाज का हर सदस्य अपने काम में पारंगत है और समाज की तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा, “देवांगन समाज का योगदान हर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। विशेष रूप से, प्रदेश सरकार ने देवांगन समाज के विधायक लखनलाल देवांगन को कैबिनेट मंत्री बनाकर समाज का सम्मान बढ़ाया है।”

सम्मेलन में दुर्ग जिले के विधायकगण, जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने भी इस आयोजन की सराहना की। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने देवांगन समाज को शिक्षित और प्रेरणादायक बताया, वहीं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने समाज के अनुशासन और कड़ी मेहनत को लेकर उनका आभार व्यक्त किया। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने इस प्रकार के सामाजिक आयोजनों के लिए दुर्ग जिले में 5 एकड़ भूमि और भव्य भवन की आवश्यकता की बात की।

मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अलावा इस अवसर पर दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, राष्ट्रीय कोष्ठा समिति के उपाध्यक्ष महेश देवांगन और अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान, देवांगन समाज के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव को उनके 25 नवंबर को आने वाले जन्म दिन की पूर्व-संध्या पर केक काटकर बधाई दी। कार्यक्रम में समाज के जिलाध्यक्ष पुरानिक राम देवांगन ने जिला भवन निर्माण के लिए 75 लाख रुपये के अनुदान की मांग की।

समारोह के दौरान समाज के लिए एक विशेष स्मारिका का विमोचन भी किया गया, जिसमें देवांगन समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का विवरण, समाजोपयोगी लेख, कविताएं और अन्य उपयोगी जानकारियां प्रकाशित की गईं।

कार्यक्रम का संचालन सरस्वती देवांगन, हेमा देवांगन और पिंकी देवांगन ने संयुक्त रूप से किया, जबकि आभार प्रदर्शन कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश देवांगन ने किया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment