लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चौथे साल भी जमी दही हांडी की रौनक, सेक्टर-6 में उमड़ा जनसैलाब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • सेक्टर-6 गायत्री पीठ के सामने श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति ने किया आयोजन

  • झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उमड़ी हजारों की भीड़

भिलाई। भिलाई के सेक्टर-6 स्थित गायत्री पीठ के सामने श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति द्वारा चौथे वर्ष दही हांडी प्रतियोगिता और जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सांसद विजय बघेल ने भगवान श्री कृष्ण के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। समिति की ओर से वेदांत वैष्णव, विनायक टंडन और लोकेश पाण्डेय ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सांसद का स्वागत किया।

 

झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उमड़ी भीड़

उत्सव के दौरान दही हांडी प्रतियोगिता के साथ आकर्षक झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित इन कार्यक्रमों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

इस अवसर पर रितु राज वर्मा, वेदांत वैष्णव, संरक्षक लोकेश पाण्डेय, शत्रुघ्न ठाकुर, अजहर खान, जीत ठाकुर, विनायक टंडन और राज ठाकुर सहित समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow