लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रसमड़ा दही हांडी उत्सव में थनौद की टोली ने मारी बाजी, पांच गांवों की टीमों के बीच हुआ मुकाबला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

रसमड़ा। ग्राम रसमड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य दही हांडी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और ग्रामीणों को पर्व की बधाई दी।

दही हांडी प्रतियोगिता में खुर्सुल, नगपुरा, रसमड़ा, सिलोदा और थनौद की टीमों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच ग्राम थनौद की टोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान सुरही लोक कला मंच के कलाकारों ने लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।

विधायक बोले- साहस और एकता का संदेश देता है उत्सव

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि दही हांडी का उत्सव कान्हा की बाल लीलाओं की याद दिलाता है। यह आयोजन सामूहिकता, साहस और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देता है। उन्होंने समाज निर्माण के लिए भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को आत्मसात करने की बात कही।

थनौद की टोली ने मारी बाजी

प्रतियोगिता में थनौद की टीम ने सबसे कम समय में मटकी फोड़कर जीत हासिल की। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति प्रिया साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, जनपद सदस्य नंदू साहू, जिला मंत्री गिरेश साहू और सरपंच मोतीम निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow