Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

शादी घर में खाना खाने से 15 लोग अस्पताल में भर्ती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सूरजपुर।

यह पूरा मामला भैयाथान के केवरा गांव का है. जहां शादी समारोह में खाना खाने से एक दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई. बड़ी संख्या में लोगों की हालत बिगड़ने से लोगों में हड़कंप मच गया. सभी लोगों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी का इलाज जारी है.
जानकारी के अनुसार शादी समारोह में खाना खाने से करीब 15 लोगों की तबीयत बिगड़ गई. जिन्हें भैयाथान अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के उपचार के बाद सभी खतरे से बाहर है।
वहीं डॉक्टर ने बताया कि शादी में खाना खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग का मामला लग रहा है. इन लोगों को समझाइश भी दिया गया है कि जिस तरह से गर्मी पड़ रहा है बहार के खाने से बचे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment