Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बीजापुर में 19 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 

बीजापुर:

 छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति के तहत सोमवार को बीजापुर जिले में एक अहम घटना घटी। एओबी डिवीजन और पामेड़ एरिया कमेटी के सक्रिय 19 नक्सलियों ने पुलिस उप महानिरीक्षक केरिपु देवेन्द्र सिंह नेगी और पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इनमें से कई नक्सलियों पर 29 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। आत्मसमर्पण करने वालों में पीएलजीए बटालियन के सदस्य, पीपीसीएम, एसीएम, एओबी डिवीजन और मिलिशिया कैडर के नक्सली शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने की अपील:
बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से अपील की कि वे सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हों। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं ने कई नक्सलियों को अपनी विचारधारा बदलने के लिए प्रेरित किया है। इसके साथ ही उन्होंने नक्सलियों के परिवारों से भी अपील की कि वे अपने रिश्तेदारों को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए प्रोत्साहित करें।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के नाम और पद:

  1. देवा पदम (बटालियन नम्बर 1 पीपीसीएम), 30 वर्ष, 8 लाख का इनामी, निवासी कोरसागुड़ा, बासागुड़ा, बीजापुर

  2. दुले कलमू (बटालियन नम्बर 1 कंपनी नम्बर एक), 28 वर्ष, 8 लाख का इनामी, निवासी कोरसागुड़ा, बासागुड़ा, बीजापुर

  3. सुरेश कटटाम (एसीएम), 21 वर्ष, 5 लाख का इनामी, निवासी नैलाकांकेर, उसूर, बीजापुर

  4. सोनी पूनेम (प्लाटून नम्बर 1 सदस्य), 20 वर्ष, 2 लाख की इनामी महिला नक्सली, निवासी कोरसागुड़ा, बासागुड़ा, बीजापुर

  5. नारायण कट्टाम (कमलापुर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष), 35 वर्ष, निवासी नेलाकांकेर, उसूर

  6. अंदा माडवी (कमलापुर आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर), 35 वर्ष, 1 लाख का इनामी, निवासी कमलापुर, उसूर

  7. बामी कुहरामी (कमलापुर आरपीसी डीए‌केएमएस अध्यक्ष), 45 वर्ष, 1 लाख का इनामी, निवासी कमलापुर, पाउरगुड़ा, उसूर

  8. नागा कट्टाम (कमलापुर आरपीसी डीए‌केएमएस सदस्य), 40 वर्ष, 1 लाख का इनामी, निवासी कमलापुर, उसूर

  9. शंकर कड़ती (लिंगापुर आरपीसी डीए‌केएमएस अध्यक्ष), 45 वर्ष, 1 लाख का इनामी, निवासी लिंगापुर, उसूर

  10. मुन्ना पोड़ियाम (मारूड़बाका आरपीसी डीए‌केएमएस अध्यक्ष), 35 वर्ष, 1 लाख का इनामी, निवासी मारूड़बाका, उसूर

  11. सहला वाम (मारडचावा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य), 40 वर्ष, निवासी मारडचावा, उसूर

  12. नरसिंह राम पोड़ियाम (कचाल आरपीसी मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमांडर), 28 वर्ष, निवासी उडतामल्ला, पामेड़

  13. लखमा ताती (कमलापुर आरपीसी जनताना सरकार सदस्य), 35 वर्ष, निवासी कमलापुर, पाउरगुड़ा, उसूर

  14. पाण्डू माड़वी (कमलापुर आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन डिप्टी कमाण्डर), 29 वर्ष, निवासी कमलापुर, उसूर

  15. जोगा सोड़ी (कमलापुर आरपीसी जनताना सरकार सदस्य), 38 वर्ष, निवासी कमलापुर, पाउरगुड़ा, उसूर

  16. शंकर माड़वी (कमलापुर आरपीसी जनताना सरकार सदस्य), 35 वर्ष, निवासी कमलापुर, जोनागुड़ा, उसूर

news paper editing
previous arrow
next arrow