Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सावन के पहले दिन कबीरधाम में उमड़ी श्रद्धा, महिला मोर्चा के उत्सव में शामिल हुई विधायक भावना बोहरा

भावना बोहरा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

कबीरधाम। श्रद्धा, तप और भक्ति के पावन श्रावण मास के शुभारंभ पर कबीरधाम जिले में भक्ति की बयार बही। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला कबीरधाम द्वारा आयोजित ‘सावन उत्सव’ कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। विधायक बोहरा ने भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

प्रदेश की खुशहाली के लिए किया रुद्राभिषेक

विधायक भावना बोहरा ने देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना करते हुए कहा कि महादेव सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करें। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की उन्नति और जन-जन के कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में सावन के पारंपरिक गीतों और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच महिलाओं में भारी उत्साह देखा गया।

महिला मोर्चा की दिग्गज नेत्रियां रहीं मौजूद

सावन उत्सव के इस भव्य आयोजन में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती शीतल नायक, श्रीमती रश्मि शर्मा और जिला प्रभारी श्रीमती विद्या कलिहारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की कमान जिलाध्यक्ष श्रीमती विजय लक्ष्मी तिवारी ने संभाली। इसके साथ ही जिला सह प्रभारी श्रीमती मधु राय, श्रीमती मधु तिवारी और जिला महामंत्री श्रीमती नीतू शर्मा सहित महिला मोर्चा की जिला व मंडल स्तर की पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बहनें शामिल हुईं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow