Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ताबड़तोड़ फायरिंग में CAF के 2 जवानों की मौत, एक गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • भूताही कैंप में खाने को लेकर हुआ विवाद, गोलीबारी में एक जवान की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल।

 

 

कुसमी (पंकज शुक्ला)। 

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के भूताही कैंप में बुधवार की सुबह एक गंभीर घटना घटित हुई जब एक CAF जवान ने सर्विस रायफल से गोलीबारी कर दी। खाने के दौरान मिर्च देने से मना करने पर विवाद के चलते जवान अजय सिदार ने अपने सहकर्मी जवानों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस फायरिंग में जवान रुपेश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य जवान अंबुज शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए।

गंभीर रूप से घायल अंबुज शुक्ला को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। इसके अलावा, घटनाक्रम में एक और जवान, संदीप पांडेय, को शॉक लगने के बाद घटनास्थल पर ही गिर पड़ा, और अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। अजय सिदार को इस घटना के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना लगभग साढ़े 11 बजे हुई जब जवान भोजन कर रहे थे। अजय सिदार ने मिर्च की मांग की, जिसे देने से मना किया गया। इस पर दोनों के बीच बहस भड़की और गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला ने रुपेश पटेल का समर्थन किया। इसके बाद अजय सिदार ने अपनी इंसास रायफल उठाई और गोलियां चलानी शुरू कर दी।

घटनास्थल पर पहुंचे बलरामपुर के नक्सल ऑपरेशन एसपी शैलेष पांडेय ने स्थिति की जानकारी ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में रुपेश पटेल को मृत घोषित किया गया, जबकि अंबुज शुक्ला का इलाज जारी है। संदीप पांडेय की मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है, क्योंकि उनके शरीर पर गोली के कोई निशान नहीं पाए गए।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment