Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: राष्ट्र सेवा और विकास के 47 वर्ष पूरे; सरोज पांडेय बोलीं- लाखों कार्यकर्ताओं के पसीने से खड़ी हुई पार्टी

BJP Sthapna Diwas Durg

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

BJP Sthapna Diwas Durg BJP Sthapna Diwas Durg

दुर्ग (ओमदर्पण न्यूज़)।

राष्ट्र सेवा और विकास को समर्पित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में भव्य आयोजन किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय सहित जिले के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ध्वजारोहण के पश्चात जिला कार्यालय में एक विशेष संगोष्ठी और चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसके अलावा दुर्ग शहर के केंद्रीय जेल के पास स्थित छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी और हाउसिंग बोर्ड परिसर बस स्टैंड के पास पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।

लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत से खड़ी हुई पार्टी: सरोज पांडेय

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि आज हम केवल भारत के नहीं, बल्कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनाने का श्रेय उन लाखों कार्यकर्ताओं को जाता है, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम और पसीने से इसे खड़ा किया है। एक दौर था जब इस पार्टी से जुड़ने के लिए कोई तैयार नहीं होता था, लेकिन राष्ट्रवादी विचारधारा और अंत्योदय के पथ पर चलते हुए आज भाजपा देश में सबसे ज्यादा सांसद और विधायकों वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि “सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण” भाजपा का मूल मंत्र है और हमें बूथ स्तर तक अपनी विचारधारा को लेकर जाना है।

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के आधार पर काम कर रही भाजपा: सुरेंद्र कौशिक

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का उदय इसी कल्पना के साथ हुआ था कि हमें मां भारती की सेवा करनी है। राष्ट्रवादी विचारधारा पर कार्य करते हुए कटक से अटक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश को एक करना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का साधन नहीं है, बल्कि समाज को प्रगति के पथ पर ले जाने का माध्यम है। आज जहां कई दल विचारधारा शून्यता के शिकार हैं, वहीं भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद और पंचनिष्ठाओं के आधार पर काम कर रही है।

संगोष्ठी का सफल संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मंत्री गायत्री वर्मा ने किया।

इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महापौर अलका बाघमार, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन, कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता चैनसुख भट्टड़ प्रमुख रूप से मंचासीन रहे।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी, माया बेलचंदन, पद्मा देवांगन, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल, जिला महामंत्री विनोद अरोरा, उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, सरिता मिश्रा, मनोज सोनी, अशोक राठी, राजीव पांडेय, मंत्री शैलेंद्र शैंडे, शैलेंद्री मांडवी, नवीन पवार, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, प्रवक्ता नितेश साहू, अरुण सिंह, रजा खोखर, मन की बात कार्यक्रम प्रभारी संतोष सोनी, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सह संयोजक अविनाश राजपूत, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, सह संयोजक उमेश गिरी गोस्वामी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, मुकेश बेलचंदन, मनोज शर्मा, बानी सोनी, दीपक चोपड़ा, जय श्री राजपूत, राजेश राजपूत, संजय शुक्ला, प्रीति राजपूत, लेखिका आढ़तिया, विनायक नातू, अजय तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित राजपूत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष तेखन सिन्हा, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक नितेश शर्मा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक दिनेश मिश्रा, आरटीआई प्रकोष्ठ जिला संयोजक विजय ताम्रकार, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अबीर गोयल की मौजूदगी रही।

इनके अलावा मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेकर, कौशल साहू, ज्योति चंद्राकर, विकास कुलश्रेष्ठ, महामंत्री अमित पटेल, नवीन साहू, राकेश दुग्गड़, राहुल सोनकर, वीरेंद्र तन्ना, महेश देवांगन, मनु साहू, मौसमी ताम्रकार, अनिल यादव, राजेश साहू, चेतन साहू, पुरान देशमुख, चंदू देवांगन, पुणेंद्रू सिन्हा, दीपक चतुर्वेदी, बनऊ वर्मा, छगन साहू, नीलांबर साहू, पुनाराम कलिहारी, नरेंद्र निर्मलकर, दशरथ साहू और गुड्डू झा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow