-
कलेक्टर अवनीश शरण ने चितरंजन कुमार राठौर को पद से हटाया, शिव राम टंडन भी पद से मुक्त।
बिलासपुर। जिले के मस्तूरी के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रभारी प्राचार्य चितरंजन कुमार राठौर ने अपनी बहन के साथ स्कूल आई 5 साल की बच्ची को थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद बच्ची काफी भयभीत हो गई थी। मामले की गंभीरता को समझते हुए कलेक्टर अवनीश शरण ने इस अमानवीय व्यवहार की बारीकी से जांच की। जांच के उपरांत, कलेक्टर ने राठौर को उनके प्राचार्य पद से हटाकर बीईओ कार्यालय मस्तूरी में उपस्थिति देने का आदेश दिया है। उनके निलंबन की सिफारिश भी रायपुर के संचालक लोक शिक्षण को भेजी गई है।
इसके साथ ही, विकासखंड शिक्षा अधिकारी शिव राम टंडन को भी उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह एरमशाही शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के प्राचार्य ईश्वर प्रसाद सोनवानी को मस्तूरी बीईओ का प्रभार सौंप दिया गया है।









