Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नकाबपोश हथियारबंद गिरोह की वारदातों का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अंबिकापुर।

जिले में बीते दिनों आतंक का पर्याय बने नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों की लूटपाट की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। सरगुजा पुलिस ने कुल पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की साजिश का पटाक्षेप किया है। इनमें तीन शातिर अपराधी और दो जेवर खरीदार शामिल हैं।

आरोपियों के पास से पुलिस ने एक नग देसी पिस्टल, एक नग देसी कट्टा, एक मैगजीन, तीन नग जिन्दा कारतूस, एक लूटी गई स्कूटी, 71.66 ग्राम गला हुआ सोना, 195 ग्राम गली हुई चांदी सहित अन्य जेवरात बरामद किए हैं।

घटना का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि मुख्य आरोपी शिवा उर्फ डेविड एक्का पिता बोधन एक्का उम्र 22 वर्ष निवासी कुनमेरा नवापारा थाना सीतापुर, लखन उरांव आत्मज बेचना उरांव उम्र 28 वर्ष निवासी मेढ़ो थाना सेन्हा जिला लोहरदगा, झारखण्ड, और रूपेंद्र श्रीवास पिता सुखसागर उम्र 27 वर्ष निवासी तमता सोनारपारा पत्थलगांव जिला जशपुर हैं।

एएसपी के अनुसार, शिवा पूर्व में जशपुर व अंबिकापुर जेल में बंद रह चुका है, जहां उसकी मुलाकात लखन उरांव से हुई थी। जेल से रिहा होने के बाद तीनों ने एक साथ अपराध कर पैसा कमाने की योजना बनाई।

लालमाटी में पहली वारदात, युवती से स्कूटी और मोबाइल की लूट

23 नवंबर 2024 को आरोपी शिवा और उसके साथी सोनू लकड़ा ने बाइक से लालमाटी क्षेत्र में लुचकी घाट के पास एक युवती की स्कूटी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। स्कूटी शिवा चला रहा था और मोबाइल को सरहापानी नदी में फेंक दिया गया था।

दिव्या कान्ता टोप्पो के घर घुसकर की लूट

7 फरवरी 2025 की रात करीब 1.30 बजे दिव्या कान्ता टोप्पो ग्राम कुनमेरा मुड़ापारा निवासी के किराए के मकान में तीन नकाबपोश बदमाश छानी तोड़कर दाखिल हुए। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर नगद 3500 रुपए, सोने की दो जोड़ी टॉप्स, दो जोड़ी पायल, मंगलसूत्र, स्कूटी की चाबी, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी, आरसी बुक और मोबाइल लूट लिया। आरोपियों ने लूटे गए गहनों को तनिषा ज्वेलर्स में 10,000 रुपए में बेचा और दस्तावेजों को सरगा जंगल में जला दिया।

डिप्टी रेंजर के घर में 13 लाख की लूट

राधेश्याम गुप्ता, सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर, के घर में 26 फरवरी 2025 को बदमाशों ने हथियार के दम पर लूट की घटना को अंजाम दिया। पहली मंजिल का दरवाजा तोड़कर बदमाश घर में घुसे और परिजनों को बंधक बनाकर 2 लाख नकद और 13 लाख के जेवर लूटकर फरार हो गए।

राजेन्द्र अग्रवाल के घर लूट की कोशिश

16 और 17 मार्च की रात राजेन्द्र अग्रवाल निवासी सीतापुर के घर बदमाशों ने घुसने का प्रयास किया। सीसीटीवी फुटेज में चार नकाबपोश हथियारबंद युवक दिखाई दिए। घर में लोगों की आहट से बदमाश भाग खड़े हुए।

लूट के जेवर खरीदने वाले भी गिरफ्तार

लूट के जेवरात खरीदने वाले सुशील प्रसाद ताम्रकर पिता स्व. गंदुरा साव उम्र 46 वर्ष निवासी ईंटकी, रांची, झारखंड और राजेंद्र सोनी पिता सरजू सोनी उम्र 46 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कुनकुरी, जिला जशपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

फोन पे से निकाले ₹94,000

लूटा गया मोबाइल फोन चालू था जिसमें फोन पे अकाउंट एक्टिव था। आरोपी रूपेंद्र श्रीवास ने UPI नंबर रिसेट कर नया अकाउंट बनाया और फोन पे के माध्यम से लगभग ₹94,000 निकाल लिए।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow