Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

महतारी वंदन योजना की 7वीं किश्त जारी, ललित चंद्राकर ने जताया आभार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • महिला सम्मान और सशक्तिकरण भाजपा की पहली प्राथमिकता

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)

महतारी वंदन योजना की 7वीं किश्त जारी करने पर ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री और मंत्री मंडल का आभार व्यक्त किया। चंद्राकर ने इस मौके पर प्रदेश की माताओं और बहनों को तीजा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख माताओं के खाते में सीधे पैसा भेजा गया है, जिससे उनकी खुशी दोगुनी हो गई है।

चंद्राकर ने कहा, “महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार, और परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह योजना लागू की गई है।” उन्होंने यह भी बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है, और अब 7वीं किश्त भी जारी कर दी गई है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment