Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गाज गिरने से बरतीकला में 8 बकरियों और 2 गायों की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

बलरामपुर:  बरतीकला गांव के इमलीडांड में शुक्रवार की दोपहर को गाज गिरने की घटना में 8 बकरियों और 2 गायों की जान चली गई। सरपंच जालोधर जगते की 5 बकरियां और 2 गायें, जबकि रोशन साय बंजारा की 3 बकरियां इस दुर्घटना का शिकार हुईं। बारिश के दौरान ये सभी जानवर पानी से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े थे, जब अचानक गाज गिरने से उनकी मौत हो गई।

प्राकृतिक आपदा का असर: बलरामपुर जिले में शुक्रवार को भारी बारिश हुई, जिससे कई नदियां और नाले उफान पर आ गए। दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बारिश के दौरान कई जगहों पर गाज गिरने की घटनाएं भी दर्ज की गईं। यह घटना इलाके में लोगों के लिए एक बड़ी प्राकृतिक आपदा के रूप में सामने आई है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment