Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मालदीव की बर्खास्त मंत्री ने किया अशोक चक्र का अपमान,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • विवाद होने के बाद मरियम ने पोस्ट हटा मांगी माफी

माले। मालदीव की बर्खास्त मंत्री मरियम शिउना ने एक बार फिर भारत का अपमान किया और फिर माफी भी मांगी है। उन्होंने विपक्षी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी को निशाना बनाने के लिए अशोक चक्र का इस्तेमाल किया। इससे जुड़ा एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया। विवाद होने के बाद मरियम ने इसे हटा दिया और माफी मांगी।

मालदीव ने माना भारत का एहसान
यह घटना तब सामने आई जब मालदीव के विदेश मंत्री ने भारत द्वारा मालदीव को आवश्यक वस्तुओं के निर्यात की अनुमति देने पर आभार जताया था. दरअसल भारत ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष के दौरान मालदीव को अंडे, आलू, प्याज, चावल, गेहूं का आटा, चीनी और दाल जैसी कुछ वस्तुओं की निर्दिष्ट मात्रा के निर्यात पर प्रतिबंध हटा दिया था. इसे लेकर जमीर ने कहा कि यह फैसला लंबे समय तक मित्रता और व्यापार एवं वाणिज्य को बढ़ाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है.

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment