Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बसपा ने जारी की छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में बीना गठबंधन के लड़ेगी लोक सभा चुनाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा के लिए अपनी उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है।
बसपा छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में अकेले चुनाव लड़ रही है। इससे पहले बसपा ने विधानसभा 2023 में चुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। लेकिन बसपा इस लोक सभा चुनाव में छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में बीना गठबंधन के चुनाव लड़ेगी।
छत्तीसगढ़ बसपा प्रदेशाध्यक्ष श्याम टंडन ने उम्मीदवारों की सुची जारी करते हुए बताया कि अभी तक हमने 8 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। उन्होने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के सभी लोकसभा सीटों पर हम अपने उम्मीदवार उतार रहे है। जल्द ही बाकी सीटों के उम्मदीवारों की घोषणा की जाएगी।

बसपा के 8 सीटों पर लड़ रहे प्रत्याशी के नाम
बस्तर- आयतु राम मांडवी
जांजगीर-चांपा- डॉ. रोहित कुमार डहरिया
राजनांदगांव- देवलाल सोनवंशी
कांकेर- तिलकराम मरकाम
सरगुजा- संजय इक्का
रायगढ़- इन्नोसेंट कुजूर
बिलासपुर- अश्वनी रजक

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment