Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

NEET पेपर लीक का मुद्दा गरमाया: इस्तीफे की मांग पर राहुल गांधी और फडणवीस आमने-सामने

NEET Paper Leak

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्ली/नागपुर (ओमदर्पण न्यूज़)।

नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले ने अब एक बड़े सियासी घमासान का रूप ले लिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दो टूक कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते और परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित नहीं बनाया जाता, तब तक कांग्रेस शांत नहीं बैठेगी।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow
newspaperediting
previous arrow
next arrow
omdarpan-add
previous arrow
next arrow

 

 

छात्रों के प्रदर्शन का वीडियो किया साझा

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर हैदराबाद में हो रहे छात्रों के प्रदर्शन का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में प्रदर्शनकारी छात्र नीट पेपर लीक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ भी जमकर नारे लगाए गए।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “जब लाखों युवा सड़क पर हों, 22 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर हो और प्रधानमंत्री चुप हों – तो सरकार जवाब देने नहीं, बचने में लगी है।” राहुल ने स्पष्ट किया कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते और नीट जैसे पेपर लीक को रोकने के लिए एक मजबूत और फुलप्रूफ व्यवस्था लागू नहीं होती, कांग्रेस का यह संघर्ष जारी रहेगा। विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है कि सरकार परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और सुरक्षा बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही है।

फडणवीस का पलटवार: ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’

वहीं दूसरी तरफ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी के एनडीए सरकार गिरने वाले बयान पर करारा पलटवार किया है। नागपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान फडणवीस ने राहुल गांधी की बातों को महज ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह दावा कि मोदी सरकार एक साल के भीतर गिर जाएगी, पूरी तरह से उनकी कल्पना और दिवास्वप्न है।

नागपुर बन रहा लॉजिस्टिक्स हब

गौरतलब है कि देवेंद्र फडणवीस नागपुर में गोदाम लॉजिस्टिक्स पार्क के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की नई लॉजिस्टिक्स नीति के कारण नागपुर देश का प्रमुख लॉजिस्टिक्स हब बनता जा रहा है। आधुनिक लॉजिस्टिक्स पार्क बनने से उद्योगों की लागत में कमी आएगी और भारतीय कंपनियां वैश्विक सप्लाई चेन में अधिक प्रतिस्पर्धी बन सकेंगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow