Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राहुल गांधी की टिप्पणी पर भड़के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता: सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी, फूंका पुतला

BJYM Putla Dahan Durg

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (ओमदर्पण न्यूज़)।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा में भारी आक्रोश है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश और जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह के नेतृत्व में दुर्ग के पटेल चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।

🔗 यह भी पढ़ें: बिजली कटौती पर सवाल पूछना पड़ा भारी, AE ने पत्रकार को कहा ‘फालतू’

वैश्विक मंच पर देश का मान बढ़ाने वालों का अपमान निंदनीय: सुरेंद्र कौशिक

इस प्रदर्शन पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी लगातार देश की संवैधानिक व लोकतांत्रिक संस्थाओं, प्रक्रियाओं और मर्यादाओं का ओछी जुबान से विरोध कर रही है। देश की जनता द्वारा पूर्ण बहुमत से चुने गए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ घटिया भाषा का प्रयोग कर राहुल गांधी ने न केवल पद की गरिमा को ठेस पहुँचाई है, बल्कि देश के लोकतंत्र और जनमत का भी घोर अपमान किया है।

कौशिक ने आगे कहा कि आज पूरा वैश्विक मंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के समर्थन में खड़ा है और विश्वभर में भारत का डंका बज रहा है। कांग्रेस और उनके नेताओं को देश की यह प्रगति पच नहीं रही है। लगातार मिल रही राजनीतिक शिकस्त से बौखलाए राहुल गांधी अपनी खीझ मिटाने के लिए अभद्र भाषा का सहारा ले रहे हैं।

और पढ़े:- दुर्ग: 269 परिवारों को मिली शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि

अहंकार और अमर्यादित आचरण को माफ नहीं करेगी जनता: हिमांशु सिंह

भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जहर उगला है और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है, तब-तब देश की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस को उसकी सही जगह दिखाई है। देश की जनता अपने राष्ट्रनायक का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और राहुल गांधी को उनके इस अहंकार और अमर्यादित आचरण के लिए कभी माफ नहीं करेगी।

पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी, राजीव पांडेय, सह कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनिकेत यादव और आरूणी दानी उपस्थित रहे।

इसके अलावा जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सह संयोजक अविनाश राजपूत, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, सह संयोजक उमेश गिरी, मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र चोपड़ा, कौशल साहू, बंटी चौहान, उपाध्यक्ष मनीष पुनाचा, श्वेता यादव, शिशिर राठौर, उल्लास साहू, मंत्री उमंग ताम्रकार, हर्ष चंदेल, राहुल देवांगन, राहुल दीक्षित, कोषाध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी, राम फुटान, कार्यालय मंत्री तुषार सोनी, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री ताम्रध्वज साहू, आशुतोष यादव, सह-कार्यालय मंत्री राहुल गजभिये, मीडिया प्रभारी सुमित सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी गौरव चन्द्रनिया, सोशल मीडिया सह-प्रभारी मानवेंद्र मोर, सेल सह-प्रभारी अब्दुल्ला कुरैशी, विधि एवं तकनीकी प्रभारी गगन सिंह, प्रचार-प्रसार मंत्री तुषार राजपूत, आयुष सिंह, प्रशिक्षण प्रमुख निलेश बंजारे, प्रशिक्षण सह-प्रमुख हर्ष लोढ़ा, स्वाध्याय मंडल अध्यक्ष विशाल शर्मा, अनिल साहू, निरंजन दुबे, अनुराग रायजादा, पीयूष श्रीवास्तव, लक्ष्मण यादव, रूपेश यादव और राहुल उमरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow