Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सीएम साय ने कांग्रेस पर बोला धावा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजनांदगांव। राजनांदगांव में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज होगई है. रविवार को केन्द्रीय मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खैरायगढ़ में भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
इस दौरान सीएम साय ने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव कई मायने में बेहद महत्वपूर्ण है। यह चुनाव नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए है। प्रदेश की पिछली कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ धोखाधड़ी करने वाली बताकर सीएम साय ने कहा कि 2018 के छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने खूब लोकलुभावन वाले वादे करके प्रदेश की सत्ता जीत थी। लेकिन पूरे पांच साल के शासन में कांग्रेस ने एक भी वादा पूरा नहीं किया।

छत्तीसगढ़ की पिछली कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को बनाया अपराध व भ्रष्टाचार का गढ़
सीएम साय ने कहा- छत्तीसगढ़ में पिछली कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार और अपराध का गढ़ बनाकर रख दिया था। घोटाले पर घोटाले करने वाली भूपेश सरकार ने गोबर तक में भ्रष्टाचार करके प्रदेश को शर्मसार कर दिया। कांग्रेस के कई नेता और सरकार के कई बड़े अधिकारी इन घोटालों के आरोप में जेल में है और उन्हे बेल तक नहीं मिल रही है, उल्टे बेल मांगने पर कोर्ट जुर्माना लगा रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment