

omdarpan-add
newspaperediting
गाजियाबाद।
नंदग्राम इलाके में बीती देर रात बांस बल्ली के गोदाम में सिलेंडर में बिस्फोट होने के कारण गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दमकलकर्मियों की कड़ी मेहनत मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
जांच में पता चला है कि सिलेंडर में बिस्फोट होने से यह आग लगी थी। राहत की बात रही कि आग लगने से घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
दमकल विभाग के मुताबिक, गाजियाबाद के फायर स्टेशन कोतवाली को चार्ली-1 द्वारा रात 2:58 बजे नंदग्राम सेवानगर 100 फूटा रोड स्थित एक दुकान मे आग लगने की सूचना मिली।
इसके बाद फायर टैंकर घटनास्थल के लिए रवाना किए गए। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला बांस बल्ली के गोदाम में आग लगी हुई है। फायर सर्विस यूनिट ने तत्काल होज पाइप फैलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश किया।










