Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

टैक्स वसूली के लिए बनाया जा रहा प्लान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बड़े बकायादारों की बन रही सूची टैक्स जमा करने देंगे अंतिम नोटिस

दुर्ग |

नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एवं सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर द्वारा आज राजस्व विभाग के निशांत यादव, योगेश सूरे,संजय मिश्रा,रामखिलावन शर्मा,सहित राजस्व अमला के साथ निगम कार्यालय में छुट्टी के दिन भी,नगर निगम टैक्स नहीं देने वाले बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर रहा है।प्लान तैयारी के साथ सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर ने बताया कि इनमें वे लोग शामिल हैं,जो लगातार दो से तीन साल से टैक्स देने में आनाकानी कर रहे।सूची तैयार कर निगम इन बकाएदारों को अंतिम नोटिस जारी करेगा। उसके बाद भी यदि करदाता टैक्स जमा नहीं करता तो निगम प्रशासन कुर्की का आदेश जारी करेगा। कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।नगर निगम ने लोगों से संपत्ति कर,जल कर और यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी प्लान जोरो से करेगी।जब निगम द्वारा करदाताओं का रिकार्ड देखा जा रहा उसमें से अधिक बड़े बकायादार मिले.जो लंबे समय से निगम को टैक्स नहीं दे रहे है।उन्होंने कहा कि सूची तैयार कर नगर निगम इन बकाएदारों को अंतिम नोटिस जारी करेगा। उसके बाद भी यदि करदाता टैक्स जमा नहीं करता तो निगम प्रशासन कुर्की का आदेश जारी करेगा।कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उसके बाद इसकी जानकारी निकालकर एक रिपोर्ट बनाई जा रही है।इस रिपोर्ट के बनने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

omdarpan

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment