Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भीषण गर्मी की चपेट में ईरान, सरकारी कार्यालयों और बैंकों को बंद करने का आदेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

तेहरान:

ईरान में भीषण गर्मी के कारण अधिकारियों को शनिवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों में काम के घंटों में कटौती करने के साथ ही रविवार को सभी सरकारी और वाणिज्यिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश देना पड़ा।

तापमान में वृद्धि
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी तेहरान में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस (98.6 डिग्री फारेनहाइट) से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस (लगभग 107 फारेनहाइट) तक रहा। सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ की खबर के अनुसार, अधिक तापमान के कारण लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा और ऊर्जा संरक्षण के लिए रविवार को देशभर में बैंक, कार्यालय और सार्वजनिक संस्थान बंद रहेंगे तथा केवल आपात और चिकित्सा सेवाएं ही जारी रहेंगी।

काम के घंटों में कटौती
खबर के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण अधिकारियों ने शनिवार को कई प्रांतों में काम के घंटों में कटौती की। शुक्रवार से तेहरान में 40 डिग्री सेल्सियस (104 डिग्री फारेनहाइट) से अधिक तापमान दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने लोगों को स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे तक घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

बिजली की खपत में वृद्धि
भीषण गर्मी की चपेट में ईरान, सरकारी कार्यालयों और बैंकों को बंद करने का आदेश
उन्होंने यह भी बताया कि मंगलवार को बिजली की खपत 78,106 मेगावाट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

Focus Keyphrase
ईरान में भीषण गर्मी

Meta Description

Tags

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment