Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जन समस्या निवारण पखवाड़ा शिविर: 232 आवेदन प्राप्त, 122 समस्याओं का मौके पर निराकरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  •  “आवेदन लेना ही नहीं, त्वरित निराकरण हमारा मुख्य उद्देश्य”: महापौर

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। नगर पालिक निगम द्वारा गुरुवार को बुद्ध विहार शंकर नगर में जन समस्या निवारण पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें वार्ड 10, 11, 12, और 13 के नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 232 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 122 आवेदनों का त्वरित निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। बाकी 110 आवेदनों को जल्द ही निराकरण के लिए प्रक्रियाधीन रखा गया है।

शिविर में उपस्थित महापौर धीरज बाकलीवाल ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे शेष आवेदनों का भी जल्द से जल्द निराकरण करें। उन्होंने कहा कि जन समस्या निवारण पखवाड़ा शिविर का उद्देश्य सिर्फ आवेदन लेना नहीं, बल्कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

शिविर में नल कनेक्शन, राशन कार्ड, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, सड़कों की मरम्मत, बंद स्ट्रीट लाइट चालू करने, और गलियों की सफाई जैसी समस्याओं के लिए नागरिकों ने आवेदन किया। इस मौके पर महापौर के साथ नगर निगम के आयुक्त लोकेश चंद्राकर, पार्षद संजय कोहले, चंद्रशेखर चन्द्राकर, सतीश देवांगन, ईई दिनेश नेताम, एडीएम अरविंद एक्का, और एसडीएम मुकेश रावटे भी उपस्थित थे।

नगर निगम के कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, और बाजार अधिकारी ईश्वर वर्मा ने भी शिविर में सक्रिय रूप से भाग लिया और नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने में अपना योगदान दिया।

महापौर बाकलीवाल ने बताया कि जन समस्या निवारण पखवाड़ा शिविर के माध्यम से वार्डों में चलाए जा रहे शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, ताकि उन्हें अपने मुद्दों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment