

-
छत्तीसगढ़ सरकार की “नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति” के तहत 5 नक्सलियों ने हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल, जिन पर एक लाख का इनाम था।
सुकमा (कौशल संदुजा)। सुकमा जिले में पांच नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इनमें एक महिला नक्सली सहित कुल 5 नक्सली शामिल हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की “नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति” और “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पित नक्सलियों में दो पर राज्य सरकार द्वारा एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली पुलिस के बढ़ते प्रभाव और लगातार स्थापित हो रहे सुरक्षा कैंपों से प्रभावित होकर हथियार डालने को मजबूर हुए।
आत्मसमर्पित नक्सलियों में मड़कम सुक्का, दुधी मुका, दुर्रो लक्खे, सोड़ी हड़मा, और माड़वी सोमा शामिल हैं। पुलिस की ओर से विशेष प्रयास किए गए थे, जिससे ये नक्सली मुख्यधारा में लौट सके।
आत्मसमर्पण के बाद सभी नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे वे समाज में एक नई शुरुआत कर सकें।









