Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दिव्यांग छात्रा वर्षा ध्रुव ने पैरों से बाँधी मुख्यमंत्री को राखी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
न्यूज पेपर निर्माण सेवा
previous arrow
next arrow

 

  • धमतरी की दिव्यांग बालिका ने पैरों से राखी बाँधकर मुख्यमंत्री को किया भावुक, दी शुभकामनाएं

रायपुर (सत्यानंद सोई)। 

रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में एक अनोखा और भावुक दृश्य देखने को मिला, जब धमतरी की दिव्यांग बालिका वर्षा ध्रुव ने अपने पैरों से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राखी बाँधी। वर्षा के दोनों हाथ नहीं हैं, लेकिन उसने अपने पैरों से राखी बांधने के साथ-साथ मुख्यमंत्री को मिठाई भी खिलाई, जिससे माहौल भावुक हो गया।

मुख्यमंत्री ने इस अद्वितीय प्रेम और स्नेह को स्वीकार करते हुए कहा कि वर्षा की हिम्मत और जज्बा सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने वर्षा को मिठाई और उपहार देकर उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

वर्षा ध्रुव, जो धमतरी में दिव्यांग बच्चों के लिए कार्य करती हैं, ने कहा, “मैं बहुत खुश हूँ कि मैंने मुख्यमंत्री को राखी बाँधी। जैसे एक भाई अपनी बहन की रक्षा करता है, वैसे ही हमारे मुख्यमंत्री प्रदेश की बहनों की रक्षा करते हैं।”

मुख्यमंत्री साय इस मौके पर थोड़े भावुक भी हुए और वर्षा के साहस को सलाम किया।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment