Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

लेंसकार्ट के खिलाफ शिवसेना का हल्ला बोल, जिला अध्यक्ष सम्राट सिंह बोले- धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Lenskart Ad Controversy

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

Lenskart Ad Controversy

दुर्ग-भिलाई।

चश्मे की मशहूर रिटेल चेन ‘लेंसकार्ट’ (Lenskart) के एक विज्ञापन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विज्ञापन में कलाकारों को कथित तौर पर मंगलसूत्र, बिंदी और तिलक लगाने की अनुमति नहीं देने का आरोप लगाते हुए शिवसेना ने दुर्ग-भिलाई में जमकर प्रदर्शन किया।

शिवसेना के दुर्ग-भिलाई जिला अध्यक्ष सम्राट सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में स्थित लेंसकार्ट के सभी शोरूम पर पहुंचकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस दौरान शिवसैनिकों ने अनोखा तरीका अपनाते हुए शोरूम के मालिकों और वहां मौजूद स्टाफ सदस्यों को भगवा तिलक लगाया और उन्हें धर्म व संस्कृति की रक्षा का संदेश दिया।

धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: सम्राट सिंह

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष सम्राट सिंह ने कंपनी पर हिंदू संस्कृति के अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मंगलसूत्र, तिलक और बिंदी हमारी सनातन संस्कृति की प्रमुख पहचान हैं। किसी भी कंपनी को हमारी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत बिल्कुल नहीं दी जाएगी। उन्होंने मांग की है कि लेंसकार्ट तुरंत अपना यह विवादित विज्ञापन वापस ले और सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।

माफी नहीं मांगने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

शिवसेना ने कंपनी को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही माफी नहीं मांगी गई और विज्ञापन को नहीं हटाया गया, तो इस आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में शिवसैनिक और पदाधिकारी मौजूद रहे।

news paper editing
previous arrow
next arrow