Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स का 2,600 करोड़ का आईपीओ खुलेगा 17 अगस्त को , ₹57-60 तय हुआ प्राइस बैंड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • निवेशक 19 अगस्त तक लगा सकेंगे बोली, 360 वन और राधाकिशन दमानी पहले ही कर चुके हैं निवेश

✍️ विशेष संवाददाता
 मुंबई। देश के तेजी से विस्तार करते इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की प्रमुख कंपनी होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स लिमिटेड अब शेयर बाजार में अपना कदम रखने जा रही है। कंपनी का 2,600 करोड़ रुपये का आईपीओ 17 अगस्त 2026 को निवेश के लिए खुलेगा और 19 अगस्त 2026 को बंद होगा। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसके माध्यम से कंपनी पूंजी जुटाने की तैयारी में है।

कंपनी ने इस निर्गम के लिए 57 रुपये से 60 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड निर्धारित किया है। इच्छुक निवेशकों को न्यूनतम 250 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। एंकर निवेशकों के लिए बोली प्रक्रिया 14 अगस्त को शुरू की जाएगी। उल्लेखनीय है कि होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स लिमिटेड ने दिसंबर 2025 में डीआरएचपी दाखिल करने से पहले निजी प्लेसमेंट के जरिए 1,650 करोड़ रुपये जुटाए थे, जिसमें 360 वन, एसबीआई लाइफ और राधाकिशन दमानी जैसे बड़े निवेशकों ने भागीदारी की थी।

भारत का पहला लॉजिस्टिक्स-केंद्रित आईपीओ

ब्लैकस्टोन के हेड ऑफ़ रियल एस्टेट इंडिया आशीष मोहता ने इस निर्गम को भारत का पहला इंडस्ट्रियल एवं लॉजिस्टिक्स-केंद्रित आईपीओ करार दिया है। उनके अनुसार, होराइजन उच्च गुणवत्ता वाली संपत्तियों और बड़े कॉरपोरेट किरायेदारों के साथ देश के औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। वहीं, कंपनी के सीईओ उर्वीश रंभिया ने बताया कि पिछले छह वर्षों के दौरान होराइजन देश का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल एवं लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म बनकर तैयार हो चुका है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow