Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जल्द बदलाव, जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर अंतिम दौर की चर्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • प्रदेश अध्यक्ष का बयान—कानून व्यवस्था भगवान भरोसे, भाजपा सरकार पर गुंडाराज का आरोप

रायपुर।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े स्तर पर संगठनात्मक बदलाव जल्द होने वाले हैं। पार्टी प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करेगी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस विषय में बताया कि छत्तीसगढ़ का संगठन बड़ा और व्यापक है, इसलिए बदलावों में कुछ समय लग रहा है। हालांकि, अधिकांश नामों पर सहमति बन चुकी है, और बची हुई चर्चा भी जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।

प्रदेश में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल:

दीपक बैज ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं है और सरकार भगवान भरोसे चल रही है। यदि लोकतंत्र होता तो कानून व्यवस्था मजबूत होती और प्रदेश में नियंत्रण रहता। उन्होंने वर्तमान सरकार पर गुंडाराज चलाने का आरोप भी लगाया, जिसमें प्रशासन को चुनौती दी जा रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment