Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक समेत 10 जुआरी गिरफ्तार, 83 हजार नगद व वाहन जब्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
  • अंबिकापुर में पुलिस की छापामार कार्रवाई, स्कॉर्पियो, कार और 5 बाइक जब्त

अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों में एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक सम्मीउल्ला खान और अंबिकापुर के जनपद पंचायत सदस्य विकास कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 83 हजार रुपए नगद, एक स्कॉर्पियो, एक कार और 5 बाइक जब्त की हैं।

इस कार्रवाई को बिश्रामपुर और करंजी पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। ग्राम पंचायत खोपा के स्वास्थ्य केंद्र के समीप स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते हुए पुलिस ने इन जुआरियों को धर दबोचा। पुलिस को लंबे समय से इस फड़ के बारे में सूचना मिल रही थी, जो बार-बार स्थान बदलकर जुआ खेलते थे।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा और हार-जीत का दांव लगा रहे इन जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया।

  • मुखबिर की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
    पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिलने पर बिश्रामपुर और करंजी पुलिस ने ग्राम पंचायत खोपा के स्वास्थ्य केंद्र के समीप जुए के अड्डे पर छापा मारा।
  • गिरफ्तार जुआरियों में प्रमुख नाम
    गिरफ्तार जुआरियों में एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक सम्मीउल्ला खान और अंबिकापुर जनपद पंचायत सदस्य विकास कुमार शामिल हैं।
  • नगद और वाहनों की जब्ती
    पुलिस ने जुआरियों से 83 हजार रुपए नगद, एक स्कॉर्पियो, एक कार और 5 बाइक जब्त की हैं।
news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment