रायपुर (सत्यानंद सोई)।
रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बोरियाखुर्द में भाजपा का सदस्यता अभियान एक बार फिर जोश और उमंग के साथ आयोजित हुआ। सुधीर मुखर्जी वार्ड-54 के बूथ क्रमांक 290, बजरंग चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतलाल साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक नंदकुमार साहू और मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र धुरंधर ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और ग्रामीण जनता से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया। इस आयोजन में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिन्होंने भाजपा को एक सशक्त विकल्प बनाने के लिए लोगों से समर्थन जुटाने की अपील की।









