Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़: बस्तर पुलिस ने की कार्रवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • 60 वर्षीय आरोपी से बरामद हुए 8.260 लीटर शराब और 290 रुपये की नगदी।

जगदलपुर (कौशल संदुजा)।

बस्तर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बस्तर पुलिस ने अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में यह कार्रवाई दलपत सागर के किनारे धरमपुरा रोड़ पर की गई।

गुप्त सूचना के आधार पर, थाना प्रभारी शिवानंद सिंह की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने वहां एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर घेराबंदी की, जो अपनी पहचान तुलाराम सेठिया, पिता चन्दर सिंह सेठिया, उम्र 60 वर्ष, निवासी केशलूर, थाना परपा, जगदलपुर, जिला-बस्तर ने बताई।

आरोपी के पास से दो प्लास्टिक थैलियों में भरी अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसमें STERREN-8 STRONG BEER की 2 बोतलें (650 ML प्रत्येक) और STOK STRONG BEER की 6 बोतलें शामिल हैं। इसके अलावा, MCDOWELLS NO.1 पौवा (6 नग) और गोवा व्हीस्की (11 नग) की भी बोतलें पाई गईं। कुल 8.260 लीटर शराब की अनुमानित कीमत 5,010 रुपये पाई गई, इसके साथ 290 रुपये की नगदी भी बरामद की गई।

तुलाराम के खिलाफ धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक शिवानंद सिंह, उपनिरीक्षक राम प्रसाद सिन्हा, प्रमोद ठाकुर और पुलिस कर्मी उमेश चंदेल, युवराज ठाकुर, तामेश्वर मंडावी, भूपेंद्र नेताम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment