Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ग्राम सोनपांडर के माँ त्रिमूर्ति महामाया शीतला माता मंदिर में ज्योति जंवारा विसर्जन संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ग्राम सोनपांडर ज्योति जंवारा विसर्जन ग्राम सोनपांडर ज्योति जंवारा विसर्जन

 

साजा (रोहितास सिंह भुवाल)।

साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोनपांडर में स्थित माँ त्रिमूर्ति महामाया शीतला माता मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर 23 ज्योति कलश की स्थापना की गई। हर साल की तरह इस साल भी श्रद्धालुओं ने भक्ति और श्रद्धा से भरपूर माहौल में 9 दिनों तक माता की सेवा और आराधना की। मंदिर में जस गीतों के साथ भक्तों ने माता की भव्य आराधना की, जो श्रद्धालुओं के लिए एक अद्वितीय अनुभव रहा।

अष्टमी के दिन विधिवत हवन संपन्न हुआ, जिसके पश्चात भव्य ज्योति कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए और पूरे गांव में भक्ति की धारा बहती रही। शोभायात्रा के बाद तालाब के पास जाकर ज्योति कलशों का विधिवत विसर्जन किया गया। विसर्जन के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया, जिससे श्रद्धालुओं के बीच हर्ष और उल्लास का माहौल बना रहा।

हाल ही में ग्रामवासियों ने शीतला माता मंदिर का जीर्णोद्धार कराया है। जीर्णोद्धार के बाद यह मंदिर और भी अधिक भव्य और दर्शनीय हो गया है। मंदिर की भव्यता और मनोरम दृश्य गांववासियों के साथ-साथ दूर-दूर से आने वाले भक्तों को भी आकर्षित कर रहा है।

ग्राम सोनपांडर का यह धार्मिक आयोजन ग्रामीणों की आस्था का प्रतीक है और हर वर्ष नवरात्रि के अवसर पर इसी तरह भव्य रूप से संपन्न होता है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment