Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आगामी चुनावों की तैयारी पर कलेक्टर की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर। आगामी नगर पालिकाओं (नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत) और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर आज भारतीय रेडक्रास सोसायटी सभाकक्ष, कलेक्टोरेट परिसर, रायपुर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने की।

बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची की तैयारी और अन्य चुनावी विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे, जिन्हें मतदाता नामावली तैयार करने का कार्यक्रम प्रदान किया गया। साथ ही बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति के लिए जरूरी फार्म भी उपलब्ध कराए गए। सभी दलों से आग्रह किया गया कि वे जल्द से जल्द बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति सुनिश्चित करें, जिससे चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे भी उपस्थित थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment