Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह में की शिरकत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स

जगदलपुर।

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन किया गया। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत साफा एवं गज़माला पहनाकर किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने एंबुलेंस सेवा के लिए बनाई गई डिजिटल वेबसाइट का लोकार्पण किया, साथ ही ट्रांजिस्ट हॉस्टल का उद्घाटन किया। इसके अलावा, उन्होंने चेंबर पत्रिका (ई-पत्रिका) का भी विमोचन किया।

समारोह में व्यापारिक समुदाय के साथ-साथ कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नई दिशा प्रदान करना और व्यवसायिक समुदाय को सशक्त करना था।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment