Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

संत युधिष्ठिर लाल ने किया ‘एक दीया श्रीराम के नाम’ अभियान का शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
news paper editing
previous arrow
next arrow

रायपुर।

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा दिवाली के उपलक्ष्य में ‘एक दीया श्रीराम के नाम’ अभियान के तहत निशुल्क दीया वितरण 25 से 28 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस अभियान का पोस्टर विमोचन शदाणी दरबार तीर्थ में संत युधिष्ठिर लाल के द्वारा किया गया। संत युधिष्ठिर लाल ने इस अवसर पर कहा कि यह एक महत्वपूर्ण संदेश है, जो राम मंदिर बनने के बाद पहली दिवाली के पूर्व भगवान राम के नाम पर दीया वितरण से दिया जा रहा है। उन्होंने सभी के घरों को खुशियों से रोशन करने की कामना भी की।

सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि चार दिनों तक निशुल्क दीया वितरण का अभियान अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा, और इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है। युवा विंग अध्यक्ष रवि ग्वालानी ने बताया कि दीया वितरण के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो पूरे अभियान का संचालन करेगी।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में संत युधिष्ठिर लाल के साथ शदाणी दरबार तीर्थ के सचिव उदय शदाणी, सिंधी काउंसिल के अध्यक्ष ललित जैसिंघ, युवा विंग अध्यक्ष रवि ग्वालानी, गौतम रेलवानी, सुनील वाधवा, नरेश पंजवानी, विक्रम मंधान, संदीप थोरानी, राजू मनवानी, सूरज जसवानी, जय रेलवानी, वैभव गंगवानी, डॉ. निखिल मोतीरामानी, और रोशन आहूजा उपस्थित थे।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment