Listen to this article


news paper editing
news paper editing
महासमुंद।
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक – 2 के ग्राम अछोला में यादव समाज के तत्वाधान में आयोजित सुआ नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने हिस्सा लिया। आयोजन समिति ने उनका चंदन और गुलाल से स्वागत किया।
अपने उद्बोधन में अशवंत तुषार साहू ने कहा, “सुआ नृत्य छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह न केवल उनके धार्मिक और सामाजिक जीवन को समृद्ध करता है, बल्कि उनके सांस्कृतिक गर्व और पहचान को भी बनाए रखता है।”
इस कार्यक्रम में पूर्व सरपंच कमल साहू, राजू साहू, कौशिक साहू, रानू यादव, चेतन यादव समेत अन्य ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।






