रायपुर (ओमदर्पण न्यूज़)।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के रामनगर मंडल में भी नई नियुक्तियां की गई हैं।
संगठन के विस्तार और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रामनगर मंडल में राहुल साहू को महामंत्री के अहम पद पर नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने युवा चेहरों पर भरोसा जताते हुए उन्हें संगठन के कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी सौंपी है।
राहुल साहू को रामनगर मंडल का महामंत्री बनाए जाने पर स्थानीय युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस नई कार्यकारिणी के गठन और राहुल साहू की नियुक्ति से रामनगर मंडल में युवाओं को पार्टी की रीति-नीति से जोड़ने और संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में और अधिक मदद मिलेगी।







