Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गोपाष्टमी पर्व पर छत्तीसगढ़ महतारी गौ सेवा धाम में कामधेनु महायज्ञ संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
news paper editing
previous arrow
next arrow

रायपुर।

छत्तीसगढ़ महतारी गौ सेवा धाम में आज गोपाष्टमी के पावन अवसर पर विधिवत रूप से कामधेनु गौ माता की पूजा-अर्चना की गई। इस पावन पर्व पर सर्वप्रथम गौ माता को नहलाया गया, सजाया गया और आरती कर उनकी पूजा की गई। इसके पश्चात सभी गौ माताओं को खिचड़ी का गौभोज कराकर हरी सब्जियों का सेवन कराया गया।

गोपाष्टमी के अवसर पर कामधेनु महायज्ञ का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित सभी गौ भक्तों ने गौ माता की सेवा करते हुए उन्हें रेडियम के पट्टे बांधे। यह पहल गौ माता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई, ताकि रात्रि के समय सड़क पर उनकी उपस्थिति स्पष्ट हो सके।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी गौ सेवा समिति ने समस्त सनातनियों को गोपाष्टमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। समिति ने इसे सनातन संस्कृति और गौ माता की महत्ता को उजागर करने वाला पर्व बताया और सभी सनातनी प्रेमी गौ भक्तों को इसके लिए बधाई दी। साथ ही समिति ने यह संकल्प लिया कि वे गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करवाकर ही मानेंगे और संपूर्ण जगत की खुशहाली के लिए कामना की।

इस महायज्ञ में प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष प्रीतम साहू, छत्तीसगढ़ युवा हिंदू महासभा के रायपुर जिला महामंत्री लवकुश गुप्ता, कुमार साहू, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष गोपाल भिसे, ललित साहू, नीलकमल साहू, अमित पांडे महाराज, योगेश पांडे, तुषार पांडे सहित सभी गौ भक्त एवं गौ प्रेमी उपस्थित थे।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment