



रायपुर।
प्रयागराज महाकुंभ 2025 में 24 और 25 जनवरी को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय महासम्मेलन में छत्तीसगढ़ से 2000 कार्यकर्ता सेवा देने के लिए सम्मिलित होंगे। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रमुख प्रवीण तोगड़िया की अगुवाई में रायपुर में आयोजित बैठक में इस आयोजन के लिए कार्ययोजना तय की गई।
बैठक में बताया गया कि 12 वर्षों के बाद आयोजित हो रहे इस महाकुंभ में ‘टीम तोगड़िया’ के माध्यम से एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं को भोजन, एक लाख से अधिक कंबलों का वितरण, दिन-रात चाय की व्यवस्था, 15 स्टॉल पर निःशुल्क चिकित्सा सेवा और हिंदू हेल्पलाइन के जरिए सुरक्षा व सेवा का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर प्रांत संगठन मंत्री राहुल वाडिवा, प्रांत महामंत्री विक्रांत शर्मा, प्रांत मंत्री मुकेश चक्रधारी, प्रांत महामंत्री (एचएचएल) हेमंत साहू, जिला अध्यक्ष गोपाल भीसे, ग्रामीण अध्यक्ष मोहन चक्रधारी, मंत्री दीपक पटेल, उपाध्यक्ष कैलाश कुमावत सहित जिला व विधानसभा स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी धन संग्रह और अन्न संग्रह के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। सेवा के लिए पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ प्रयागराज पहुंचेंगे।
इसके साथ ही राष्ट्रीय छात्र परिषद में संगीत गुप्ता को रायपुर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगीत गुप्ता को सम्मानित किया और एक हिंदू बहन की रक्षा करने के उनके संकल्प को सराहा।





