Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

“हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान : संविधान भारत की सदियों पुरानी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं का आइना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय”

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर।

संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज संविधान दिवस पदयात्रा कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय सभागृह से शुरू होकर अंबेडकर चौक पर समाप्त हुआ। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक इंद्र कुमार साहू, गुरु खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा, युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वजीत तोमर समेत अन्य विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय सभागृह में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का संविधान सदियों पुरानी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं का साक्षात आइना है। यह संविधान हमारे संघर्ष, अनुभव और उपलब्धियों का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 26 नवम्बर 2024 से संविधान दिवस की शुरुआत हुई है और आज हम संविधान को आत्मसात किए 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि संविधान निर्माताओं ने हमारे मौलिक अधिकारों के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों को महत्व दिया। उन्होंने यह भी बताया कि संविधान में संशोधन की सुविधा भी दी गई है, ताकि बदलते समय के अनुसार इसे प्रासंगिक बनाए रखा जा सके।

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने संविधान के अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र का जीवन दर्शन है और यह देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है।

वन मंत्री केदार कश्यप ने भी संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि यह संविधान ही है जिसने दलितों और महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिया और लोकतंत्र को मजबूत किया।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने संविधान के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी से संविधान के कर्तव्यों की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

यह कार्यक्रम “हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान” टैगलाइन के तहत आयोजित किया गया, जो पूरे वर्ष भर चलता रहेगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment