Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्यवाही, 258 लीटर शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

जगदलपुर (कौशल संदुजा)।

जगदलपुर जिले में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो आरोपी उड़ीसा से जगदलपुर की ओर अवैध शराब का परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर थाना नगरनार पुलिस ने एनएच 63 मेन रोड के पास नाकाबंदी की और एक सफेद रंग की बिना नंबर की मारूती सुजुकी ईको कार को रोका। वाहन की तलाशी में 28 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिनकी कुल मात्रा 258.24 लीटर है। बरामद शराब की कीमत करीब 70,080 रुपये है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कृष्णा प्रसाद साव उर्फ शंभु साय (55 वर्ष) और केशव कुमार खरे (41 वर्ष) के रूप में हुई है। कृष्णा प्रसाद साव का स्थायी पता आसनसोल, पश्चिम बंगाल है, जबकि केशव कुमार खरे का स्थायी पता राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ है।

आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे उड़ीसा राज्य से शराब लेकर दंतेवाड़ा की ओर जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के वाहन से 17 पेटी किंग फिशर प्रीमियम बीयर, 9 पेटी किंग फिशर स्ट्रांग बीयर और 2 पेटी मेक्डॉवल व्हिस्की बरामद की। साथ ही, पुलिस ने आरोपियों से 2 मोबाइल फोन और 190 रुपये की नगदी भी जप्त की। इन वस्तुओं की कुल कीमत 4,85,270 रुपये है।

इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण अधिकारी:
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग और नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक टामेश्वर चौहान की अगुआई में यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में उ.नि. सतीस यदुराज, आरक्षक वेदप्रकाश देशमुख, राजेश कश्यप, डीएसएफ आरक्षक जोगेश्वर कश्यप और विरेन्द्र ठाकुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment