Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कांग्रेस के लोग बंटे, बिखरे और नाराज हैं – ललित चंद्राकर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग एवं ग्रामीण विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कांग्रेस की समीक्षा बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस अब भी अपनी गलतियों से कोई सबक नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की हार के बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली की अध्यक्षता में एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई थी, लेकिन उसका कोई ठोस परिणाम नहीं निकला।

चंद्राकर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि रायपुर दक्षिण में कांग्रेस की बड़ी हार के बाद क्या पार्टी कोई नई समीक्षा कमेटी बनाएगी? उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता खुद मानते हैं कि भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है, और इस पार्टी तक पहुंचने में कांग्रेस को 25 साल लग सकते हैं। इसी क्रम में उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के बयान का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग आपस में बंटे, बिखरे और नाराज हैं।

धान खरीदी पर कांग्रेस का झूठ

ललित चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस अपनी लगातार हार से बौखलाई हुई है और अब धान खरीदी को लेकर झूठ फैलाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता समितियों के धान खरीदी केंद्रों पर भ्रम फैलाने के लिए घूम रहे हैं। चंद्राकर ने कहा कि इस साल भाजपा सरकार ने 160 लाख मीटरिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है, जिसे पूरा किया जाएगा।

श्री चंद्राकर ने आगे कहा कि पिछले साल रिकॉर्ड 147 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की गई थी, और समर्थन मूल्य और अंतर की राशि का भुगतान सीधे किसानों के खातों में किया गया था। इस साल भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी और किसानों को उनका भुगतान समय पर मिलेगा।

कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश

चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस के तीन पूर्व मंत्री टोकन नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन यह पूरी तरह से झूठ है। भाजपा सरकार ने राइस मिलर्स की सभी समस्याओं का समाधान किया और उनकी निर्धारित राशि का भुगतान किया। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों के बयानों का खंडन करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में मिलर्स को उनकी राशि नहीं दी जाती थी, जबकि भाजपा सरकार यह भुगतान कर रही है।

ललित चंद्राकर ने यह भी कहा कि कांग्रेस की लगातार हार और धान खरीदी पर फैलाए गए भ्रम को देखकर यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस अब अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। वहीं, भाजपा की सरकार किसानों के हित में काम कर रही है और उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment