रायपुर (सत्यानंद सोई)।

रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के जनसेवक पंकज शर्मा ने आज महात्मा गांधी नगर में आयोजित त्रि-दिवसीय सद्गुरु सत्संग समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम महसूस किया। समारोह में शामिल होकर उन्होंने आत्मिक शांति और मार्गदर्शन प्राप्त किया।
कार्यक्रम में पंकज शर्मा के साथ अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस विशेष अवसर का पूरा लाभ उठाया और सत्संग में अपनी आस्था और भक्ति को मजबूत किया।









