Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अमित शाह के बयान पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कवर्धा।

शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर विरोध जताते हुए सिग्नल चौक पर धरना प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि अमित शाह ने संसद में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक शब्द कहे, जिससे संविधान निर्माता की गरिमा को ठेस पहुंची है। कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री पद से उनके इस्तीफे की मांग की और तख्तियों व बैनरों के साथ “अमित शाह मुर्दाबाद” के नारे लगाए।

जिलाध्यक्ष होरी राम साहू ने कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉक्टर अंबेडकर पर की गई टिप्पणी ने पूरे देश की भावनाओं को आहत किया है। यह बयान संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है। जब तक अमित शाह इस्तीफा नहीं देते, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।”

कांग्रेस  ने लगाए आरोप
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह संविधान विरोधी है और लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रच रही है। कांग्रेस का कहना है कि अब भाजपा के षड्यंत्र सफल नहीं होंगे। जिलाध्यक्ष होरी राम साहू ने कहा, “अमित शाह का बयान अंबेडकरवादियों का अपमान है, और हम इसे सहन नहीं करेंगे।”

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि अमित शाह से इस्तीफा लिया जाए। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो विरोध प्रदर्शन और भी तीव्र होगा।

धरना प्रदर्शन में शामिल नेता और कार्यकर्ता
धरने में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होरी राम साहू, वीरेंद्र जांगड़े, ईश्वर शरण वैष्णव, नारायणी टोंडर, नीलकंठ साहू, चोवा साहू, गोपाल चंद्रवंशी, कृष्णा कुमार नामदेव, आकाश केशरवानी, पीतांबर वर्मा, राम चरण पटेल, आनंद सिंह, अशोक सिंह, पालेश्वर चंद्राकर, सुधांशु बघेल, भोला राम चंद्रवंशी, जलेश यादव, हरि पटेल, मणिकांत त्रिपाठी, पदुम सेन, परमेश्वर मानिकपुरी, राजेश शुक्ला, देवराज पाली, शरद बांगली, रवि चंद्रवंशी, सुरेश पटेल, रोहित चंद्रवंशी, नरेंद्र धुर्वे, नंदराम पटेल, सुखदास पटेल, अजहर खान, मनहरण लांझी और अरुण कुमार जोशी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment