रायपुर।
जिले में अतिक्रमण हटाने के अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर यह अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में शंकर नगर स्थित जोन कार्यालय गार्डन के पास नाले पर बने अवैध लेबर रूम और वाश रूम को हटाने की कार्रवाई की गई। यह अवैध निर्माण नगर निगम जोन की टीम द्वारा हटवाया गया। इस कार्रवाई में नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी की उपस्थिति रही। अधिकारियों ने संबंधित व्यक्ति पर जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए। यह अवैध निर्माण गार्डन के पास नाले के ऊपर किया गया था, जो नियमों के खिलाफ था।
नगर निगम ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के अतिक्रमण को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में ऐसे मामलों में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।










